पींजना:मनरेगा कार्यस्थल पर नही छाया
फ़िरोज़ खान
बारां 7 जून । पींजना ग्राम पंचायत मुख्यालय पर चल रहे है मनरेगा कार्यस्थल पर श्रमिकों के लिए छाया व मेडकिल किट की कोई व्यवस्था नही है । इस कारण इस भीषण गर्मी में छाया भी नसीब नही हो रही है । मनरेगा के तहत जामुनिया खाल तलाई खुदाई एवं एनीकट निर्माण कार्य चल रहा है । मेठ नंदकिशोर व ममता तथा ब्रजेश ने बताया कि 204 श्रमिकों की मस्टररोल चल रही है । जिसमे से 155 श्रमिक उपस्थित थे । इस भीषण गर्मी को व कार्यस्थल पर सुविधाएं नही होने के कारण श्रमिक की उपस्थिति कम रह रही है । उसके बाद भी ग्राम पंचायत द्वारा श्रमिकों के लिए कार्यस्थल पर छाया व मेडकिल किट की कोई व्यवस्था नही कर रखी है । श्रमिक लल्लूराम, गुलाबचंद, भेरूलाल खैरूआ ने बताया कि क्या करे मेहनत मजदूरी तो करना ही पड़ेगा । छाया हो तो क्या या नही हो तो क्या काम करेंगे तब ही तो परिवार को चलाएंगे । वही श्रमिकों के लिए पानी पिलाने के लिए लगभग 2 किलोमीटर जाकर लाना पड़ता है । श्रमिको ने कार्यस्थल पर छाया की व्यवस्था करने की मांग की है । दूरभाष पर बात करने पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामजीवन मीणा जिला परिषद बारां ने विकास अधिकारी राहुल कुमार बैरवा को निर्देश दिए कि कार्य स्थल पर छाया की व्यवस्था करवाई जावे ।




Recent Comments