​बेतिया:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राज्य सरकार पर लगाया आरोप एवं साथ ही किया गया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन 
✍”दैनिक खोज खबर ” विशेष संवाददाता नीरज ठाकुर बेतिया  (पं.च) बिहार 👉 आज दिनांक 11-4 -2017 को स्थानीय समाहरणालय के समक्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (बेतिया) के द्वारा सुबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया और जमकर नारा लगाया गया। जिसका नेतृत्व नगर सहमंत्री राहुल पांडे ने किया। अभाविप द्वारा सरकार पर आरोप लगाया गया की राज्य सरकार किसान मजदूर एवं छात्र शिक्षक विरोधी सरकार है । विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य धनरंजन कुमार गुड्डू ने कहा कि उदासीन एव तानाशाह रवैया के कारण किसान मजदूर एवं छात्र शिक्षकों का भविष्य अंधकार में चला गया है । इसका ताजा उदाहरण कल मोतिहारी का घटना है विद्यार्थी परिषद मजदूरों किसानों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज एवं फायरिंग को कड़े शब्दों में निंदा करती है और आत्मदाह करने वाले मजदूरों के लिए स्वस्थ होने की कामना करती है। इस दुखद घटना में परिषद इनके परिवार वालों के साथ है ।वही नगर मंत्री सुजीत कुमार ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि चंपारण सत्याग्रह के नाम पर सरकार करोड़ों रुपया पानी की तरह बहा रही है सरकार के दमनकारी नीतियों की वजह से छात्र-शिक्षक मज़दूरों किसानो के अंदर सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ते जा रहा है।
वही नगर सहमंत्री राहुल पांडे ने कहा अपनी मांगों को लेकर 28 दिन से धरना  पर बैठे वित्तरहित शिक्षकों के लिए सरकार चुप्पी साधे हुए है जिसके वजह से आने वाले दिनों में मोतिहारी जैसे दूसरी घटना भी हो सकती है। राज्य सरकार को जल्द से जल्द छात्र हित के लिए इन लोगों को स्वीकार कर लेनी चाहिए मौके पर एमजेके कॉलेज अध्यक्ष रवि पटेल ,नगर सह मंत्री नितेश पटेल रामू कुमार, हरिशंकर चौधरी ,रजनीश गोस्वामी ,कृष्णा कुमार, दीपक तिवारी ,मिलन कुमार, चंदन कुमार, विकास दुबे ,अभिषेक यादव ,समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे॥