खागा:स्कार्पियो व् आल्टो में हुई भिड़ंत,चार घायल
ए.के.केशकर
खागा पूर्वी बाईपास 132 के वी पावर हाउस के पास कुलदीप सिंह चाहर एडवोकेट कानपुर से इलाहाबाद  अपने आल्टो कार U P 70 C E 5491 से अपने भाई सूजी सिंह चाहर व् पत्नी एवम दो बच्चों के साथ वापस अपने घर इलाहबाद जारहे थे और किसी काम से हाइवे पावर हाउस  के पास किनारे खड़े हो गए तो पीछे से आ रही अचल सिंह अपने एक साथी के साथ इलाहाबाद जाते समय स्कार्पियो U P 78 D V 9024 रोड वेज बस को ओवर टेक करते हुए जा रहे थे और बारिस के कारण खड़ी आल्टो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया जिससे आल्टो में पीछे बैठे कुलदीप सिंह की पत्नी व् बच्चे के गम्भीर चोंटे आ गयी दोनों पच्छ ने कोतवाली खागा में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।