सीवान जेल में मोबाईल बरामदगी के मामले में पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबूद्दीन
पर आरोप गठित
✍ सीवान से नवीन सिंह परमार
⭐सीवान जेल के अंदर वर्ष 2013 में पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबूद्दीन के वार्ड से छापेमारी के दौरान नोकिया मोबाइल की बरामदगी से जुड़े मामले में सीवान मंडल कारा में गठित विशेष अदालत के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार की अदालत ने गुरुवार को पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबूद्दीन व एक अन्य अभियुक्त समशी पर प्रिजनर एक्ट के अंतर्गत आरोप गठित कर दिया. अभियोजक की ओर से उपस्थित विशेष अधिवक्ता रघुबर सिंह से मिलीं जानकारी के अनुसार मोहम्मद शहाबूद्दीन बीडीओ कांफ्रेंसिंग के तहत अदालत में उपस्थित्त हुए और अदालत द्वारा पूछे जाने पर अपने को निर्दोष बताया.अदालत ने संक्षिप्त सुनवाई के बाद मामले में आरोप गठीत कर दिए.उधर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से कोई अधिवक्ता न्यायालय में मौजूद नही था.ज्ञात रहे कि अधिवक्ता नियुक्ति का मामला उच्च न्यायालय में लंबित है.
(👉साभार: श्रीनारद मीडिया सर्विसेज)




Recent Comments