सारण :अंगीभूत महाविद्यालयों के प्राचार्यों ने चुनाव न कराकर छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का गला घोंटा है-ABVP

छपरा
छात्र संघ चुनाव को लेकर अखिल भारतीय परिषद छपरा के स्थानीय कार्यालय पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि जय प्रकाश विश्वविद्यालय के अंगीभूत महाविद्यालयों के प्राचार्यों ने चुनाव न कराकर छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का गला घोंटा है। विवि के प्रीमियम कॉलेज राजेन्द कॉलेज, गँगा सिंह कॉलेज, जगलाल चौधरी कॉलेज, नंदलाल सिंह कॉलेज, एच•आर• कॉलेज अमनौर, राजा सिंह कॉलेज सिवान, एच•आर• कॉलेज मैरवा जैसे 07 महाविद्यालयों में सभी प्रत्यासियों का नामंकन रद्द कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ जगदम कॉलेज, जेपीएम कॉलेज, रामजयपाल कॉलेज, आर•बी•जी•आर• कॉलेज के इलेक्शन नहीं बल्कि सेलेक्शन कर चुनाव का मजाक उड़ाया है।
विवि में मात्र पी•सी•वि• कॉलेज, वाई• एन• कॉलेज, पी• एन• कॉलेज परसा, डी• ए• वी• कॉलेज सिवान, नारायण कॉलेज गोरियाकोठी, विद्या भवन महिला कॉलेज सिवान, कमला राय कॉलेज गोपालगंज, गोपेश्वर कॉलेज हथुआ तथा भोला प्रसाद सिंह कॉलेज भोरे, जैसे मात्र 09 महाविद्यालययों में चुनाव कराया जा रहा है।
विवि प्रशासन और कॉलेज प्रशासन के मिली भगत से चुनाव को बाधित करने के उद्देश्य से प्रत्यासियों का नामंकन रद्द कर प्राचार्यों ने अपनी खुद के कमी को उजागर किया है। जब कॉलेज में शिक्षक ही नहीं है, वर्ग का संचालन नहीं होता है तो 75% उपस्थिति दिखाकर उनका परीक्षा फॉर्म कैसे भरा जाता है। वहीं दूसरी ओर छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि जिन विषयों में एक भी शिक्षक नहीं है वहाँ किस आधार पर स्नातक से स्नातकोत्तर तक नामंकन लिया जाता रहा है। यह जाँच का विषय है और इसके खिलाफ अब हम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
इस प्रेस वार्ता में विवि प्रमुख आशुतोष कुमार, जिला संयोजक रवि पांडेय, नगर मंत्री प्रतीक कुमार सहित विभाग प्रमुख सह सीनेट सदस्य अखिलेश माँझी, विभाग संयोजक आकाश कुमार उपस्थित थे।