सारण :लैंगिकत समानता पर ग्लोबल यूथ का कॉन्क्लेव का आयोजन

छपरा
सोमवार को भूमिका विहार और एनएसएस द्वारा लैंगिकत समानता पर ग्लोबल यूथ का कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ जिसमें छपरा के जयप्रकाश विश्वविद्यालय के प्रीमियम कॉलेज राजेंद्र महाविद्यालय के सक्रिय स्वयंसेवक आलोक कुमार गुप्ता ने भाग लिया। इस मौके पर बिहार एवं झारखंड के क्षेत्रीय निर्देशक दीपक कुमार ने बताया कि लैंगिक समानता को दूर करके ही समाज आगे बढ़ पाएगा आज भी कई जगहों पर लैंगिक असमानता है इस मौके पर बीएमपी बिहार के डीजी गुप्तेश्वर पांडेय ने बताया कि बेटियां आज आगे बढ़ रही है लैंगिक समानता हो तो कई और अवसर बेटियों को मिल पाएगा समाज में लैंगिक समानता लाने की जरूरत है।


इसकी जानकारी बचपन से ही बच्चों को दी जाए इसके लिए जरूरी है की स्कूल पाठ्यक्रम में लैंगिक पाठ्यक्रम में लैंगिक समानता की जानकारी देने के लिए एक चैप्टर की शुरुआत की जाए यह मांग भूमिका विहार के निर्देशक शिल्पी सिंह ने लैंगिक समानता पर आधारित ग्लोवल यूथ कॉन्क्लेव कार्यक्रम के दौरान की कार्यक्रम का आयोजन रविवार को होटल चाणक्य में भूमिका विहार और एनएसएस द्वारा किया गया था पटना की मेयर सीता साहू ने बताया कि बिटिया जो चाहे कर ले रही हैं । इन्हें समानता का अधिकार मिलना चाहिए ।

उद्घाटन समारोह के दौरान बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष निशा झा ने बताया कि जेंडर में समानता आज सबसे बड़ी मांग हैं बिहार बिहार राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के असिस्टेंट डायरेक्टर युथ अलोक कुमार ने भी बहुत सारी जानकारी दी बच्चो को दी। कार्यक्रम पुरे दिन चला। कार्यक्रम के अंतिम दौर में सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में भाग लेकर लौटे आलोक कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक प्रोफेसर हरिश्चंद्र ने बधाई दी एवं राजेंद्र महाविद्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ विभु कुमार डॉक्टर पूनम ने भी बधाई दी है।