कृषिमंत्री व कलक्टर के आदेश पर बनेडा एस.डी.एम. ने की जिन्दल के खिलाफ कार्यवाही
आज़ाद नेब
भीलवाड़ा 14 जून। राज. सरकार के कृषिमंत्री प्रभूलाल सैनी व जिला कलक्टर के आदेश पर आज बनेडा एस.डी.एम. रतनलाल रेगर ने जिन्दल शाॅ कम्पनी द्वारा लापिया पोईन्ट (जालिया ग्राम) किये जा रहे नियम विरूद्व ब्लास्टिग व खनन कार्य के खिलाफ कार्यवाही करते हुए कम्पनी के अधिकारियो को ब्लास्टिग नही करने की हिदायत देते हुए पाबन्द किया। आज 14 जून बुधवार प्रातः 10-00 बजें बनेडा एस.डी.एम. पूरे लवाजमे के साथ ग्राम जालिया मोके पर लापिया पोईन्ट पर कार्य का निरक्षण भी किया और उन्होने असन्तोष जताते हुए कहा कि किसानों व ग्रामीणों के साथ कम्पनी अन्याय कर रही है।
ज्ञातव्य हो की राज. प्रदेश माली सैनी महासभा के जिलाध्यक्ष गोपाललाल माली ने कृषिमंत्री प्रभूलाल सैनी को जिन्दल शाॅ के खिलाफ कार्यवाही करने की शिकायत की, जिस पर मंत्री ने जिला कलक्टर को पत्र लिखकर कार्यवाही करने की अनुशशा की थी। जिस पर कलक्टर ने बनेडा एस.डी.एम. को कार्यवाही के निर्देश दिये। जिस पर आज बनेडा एस.डी.एम. ने मोके पर पहुच कार्यवाही की। एस.डी.एम. के कार्यवाही के समय सैकडो किसान व ग्रामीण भी मोके पर मोजूद थे।




Recent Comments