सिवान :अश्लील गीत बजाने से मना करने पर डीडब्लूओ की गाड़ी पर हमला, गाड़ी के शीशे तोड़े, दो गिरफ्तार
#परवेज अख्तर,सिवान
सिवान: महादेवा ओपी थाना क्षेत्र महादेवा हनुमान मंदिर समीप शुक्रवार को डीजे पर अश्लील गीत बजा रहे युवकों को मना करने पर शरारती तत्वों ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी जटाशंकर पांडेय की गाड़ी पर हमला कर दिया। वहीं गाड़ी से उतर कर अधिकारी द्वारा पूछताछ करने पर उनके साथ शरारती तत्वों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। घटना की सूचना मिलते ही महादेवा ओपी की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस बल को देख सभी शरारती तत्व वहां से भाग निकले। इस मामले में 22 नामजद सहित 50 अज्ञात लोगों पर एफआइआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने वाले में निरंजन मांझी और अंशु कुमार शामिल है। दोनों को शनिवार को जेल भेज दिया गया। घटना के बारे में बताया जाता है कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी जटाशंकर पांडेय को होली के दौरान धनौती ओपी क्षेत्र में मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात किया गया था। शुक्रवार की दोपहर वह अपने घर भोजन करने आ रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी महादेवा शिव मंदिर समीप पहुंची। उन्होंने देखा कि कुछ शरारती तत्व डीजे पर अश्लील गीत बजा रहे थे। इसी क्रम में शरारती तत्वों ने उनकी स्कार्पियो गाड़ी संख्या बीआर 29पीए 4036 पर हमला कर दिया और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। गाड़ी से उतर कर जैसे ही जटाशंकर पांडेय ने मामले में पूछताछ की उनके साथ भी वहां मौजूद लोगों ने दुर्व्यवहार किया और गाड़ी के सारे शीशे तोड़ दिए। घटना की जानकारी जैसे ही महादेवा ओपी को हुई। दलबल के साथ ओपी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख सभी शरारती तत्व वहां से भाग खड़े हुए। इस मामले में जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के बयान पर अंशु साह, हरिमोहन, भूत साह, राहुल साह, निरंजन मांझी, रॉकी साह, उपेंद्र साह, शनि दयाल साह, पंकज साह, मंटू साह, रामध्यान साह, लालू चौरसिया, जयप्रकाश साह, वेदप्रकाश साह, सिंटू साह, पप्पू साह, वेंगा साह, नागा साह, राहुल साह, दिनेश साह, आकाश , राजू, सहित 50 अज्ञात पर एफआइआर दर्ज किया गया है।




Recent Comments