
‘पत्रकारिता व चुनौतियां” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन
• दिसंबर तक पत्रकर सुरक्षा कानून लागू नहीं किया गया तो होगा चरणबद्ध आंदोलन- रंजीत तिवारी
•छीन लो कलम मेरा, छीन लो जुब्बा मेरी….- अब्दुर्र रहमान पर विज्ञापन के कारण लाचार हो गया हूँ (व्यंग) – राजीव रंजन
सिकरहना (पू .च.) बुधवार को चिरैया स्थित आइडियल कोचिंग सेंटर के विशाल सभागार में नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स (आई) बिहार ,पूर्वी चंपारण इकाई के सिकरहना अनुमंडल शाखा द्वारा ” पत्रकारिता व चुनौतियां” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल संयोजक जियालाल प्रसाद , मंच संचालन सह संयोजक भागेश्वर चौधरी व धन्यवाद ज्ञापन सह संयोजक प्रवीण कुमार ने किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष रंजीत तिवारी ने बताया की सूबे में पत्रकारिता खतरे में होती जा रही है। सत्ता रक्षित अपराधियो द्वारा 20 महीनों में 8 पत्रकारों को बम व गोलियों का निशाना बनाया गया है जो बेहद चिन्तनीय विषय है।
वर्ष2017 तक प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू नहीं किया गया तो हम NUJI के तमाम सदस्य चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वहीं तुब्बा मैगजीन के संपादक अब्दुर्र रहमान ने वर्तमान में पत्रकारों की स्थिति व सरकारी महकमें की उदासीन रवैये पर गहरी चिंता व्यक्त किये ” छीन लो कलम मेरा, छीन लो जुब्बा मेरी। और भी तरीके हैं, हक सुनाने के लिए “।
जिला सचिव राजीव रंजन ने वर्तमान में पत्रकारों की व्यथा अपने एक वयंग्य कविता के माध्यम से कहा कि ” इंकलाब, वन्देमातरम कई नारे आते हैं मुझे, पर क्या करूँ विज्ञापन के कारण लाचार हो गया हूँ”। साथ ही वक्ताओं में जियालाल प्रसाद, अरुण कुमार श्रीवास्तव, राजीव कुमार, नीरज प्रभाकर , प्रवक्ता अश्विनी झा,राहुल पांडेय, राजकिशोर गिरी , प्रवीण कुमार सहित अन्य पत्रकारों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये व एक स्वर में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग किये।
मौके पर जितेंद्र कुमार, मनीष कुमार, कुंदन शर्मा, राजेश कुमार, विभाकर, पिंटू राय,राकेश रंजन, भगीरथ कुशवाहा, शमसेर आलम, अत्तुल्ला अंसारी, प्रभू प्रसाद, रणधीर कुमार, संदीप चंद्रा, राजीव कुमार सहित {NUJI} संगठन के जिला व अनुमंडल के कई गणमान्य पत्रकार शामिल हुए।




Recent Comments