सिवान :शिक्षकों का डेटाबेस तैयार करने को लेकर बीईओ ने की बैठक
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर

सीवान-: प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में सोमवार को संकुल समन्वयकों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीईओ मो० मोहिउद्दीन ने की। जिसमें मुख्य रुप से शिक्षा में सकारात्मकता व गुणात्मक सुधार हेतु बारी-बारी से विद्यालयवार विभिन्न तथ्यों पर समीक्षात्मक चर्चा की गई।

विशेषतया बाल पंजी में सुधार करने, आनंददायी कक्ष का फोटोग्राफ उपलब्ध कराने, पोशाक राशि सत्र 2018-19 की सूची जमा करने व सभी कोटि के छात्र-छात्राओं का छात्रवृत्ति व पोशाक संबंधित उपयोगिता जमा करने हेतु आदेश दिया गया। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही विद्यालय प्रधान को भारी पड़ेगी।

उनके द्वारा 12 जनवरी तक शिक्षकों का डेटाबेस तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया। ताकि शिक्षकों की पूरी जानकारी विभाग के पास उपलब्ध हो सके। उन्होंने आवश्यक निर्देश जारी करते हुए कहा कि विद्यालय खुलने के पश्चात विद्यालय प्रधान बच्चों की 75 फीसदी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।

मौके पर संकुल समन्वयक राधेश्याम यादव सलेमपुर, अजय कुमार बांसोपाली, भारत कुमार, विनय प्रकाश, राकेश कुमार, शैलेंद्र कुमार पाण्डेय, मनोज कुमार, जितेंद्र उपाध्याय, सुमन कुमारी, संतोष कुमार, जगनारायण बैठा, अली असगर, बीआरसीसी मोहम्मद हाफिज आदि उपस्थित थे।