पोखरा में डूबने से 8वर्षीय बालक की मौत

पानापुर (सारण) शुक्रवार को थाना क्षेत्र के सतजोड़ा पचहत्तर टोला में पोखरा में डूबने से 8 वर्षीय रितिक की मौत हो गई। सतजोड़ा निवासी मनोज राय का पुत्र आधा दर्जन बच्चों के साथ पोखरा में नहाने गया था।नहाने के क्रम में गहरे पानी चला गया।जिसमें वह डूबने लगा ।रितिक को डूबते देख उसके सभी साथ भागकर गाँव आए तथा लोगों को बताया।जबतक लोग जाते तथा रितिक को बचाते तबतक काफी देर हो चुकी थी।रितिक के मौत से पुरे गाँव में सन्नाटा छा गया हैै ।