*उत्तरप्रदेश  के जौनपुर में बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 8 की मौत*
*✍श्रीनारद संवाद सेवा-सीवान*
♨यूपी के जौनपुर में बुधवार को रोडवेज बस नदी में गिर गई .इस हादसे में बस में सवार एक महिला समेत आठ यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई. यह बस इलाहाबाद से जौनपुर जा रही थी.
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा जौनपुर के सिकरारा थाना इलाके के सईं नदी में हुआ. इस दुर्घटना में जख्मी 27 यात्रियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटनास्थल पर जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा और एसपी दलबल के साथ राहत व बचाव कार्य में जुट गए हैं.
डीएम ने बस हादसा की जानकारी लेने के बाद मीडिया को बताया कि घायल यात्रियों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है. फिलहाल, प्रशासन मृतकों की शिनाख्त कर रहा है.