देवपुरा में मुखिया समेत दर्जनों किसान के सौ बीघा गेंहू जल कर राख
—–
——
देवेन्द्र कु सिंह की रिपोर्ट
——–
एकमा(सारण)
प्रखंड के रसूलपुर थाना क्षेत्र की देवपुरा पंचायत के देवपुरा गांव के चंवर में गुरूवार को हुई अगलगी मेें स्थानीय मुखिया गुड़िया देवी सहित एक दर्जन से ऊपर किसानों के खेतों में लगी गेंहू की फसल जल कर राख हो गये।ग्रामीण व समाज सेवी संदीप शाही ने बताया कि अगलगी मेें प्रभावित परिवारों में मुखिया के अलावा महंत शाही,सुनील,श्रद्धानंद ,रमाशंकर, संजय,सुरेन्द्र, बलभद्र शाही सीताराम कमकर सहित बटाई बोने वाले ब्रह्म देव साह , कामेश्वर भर शामिल हैं।मुखिया ने बताया कि घटना की सूचना सीओ को दे दी गई है।ग्रामीणों के अनुसार अगलगी के दौरान गेंहू की कटाई भी चल रही थी जिसे मौके पर ही लोग इकट्ठा हो गए और आग पर काबू पाने में जल्दी ही सफलता मिल गई नहीं तो और भी ज्यादा नुकसान होने की संभावना थी।




Recent Comments