राष्टीय मनरेगा मजदुर संघ की सभा आयोजित 

छातापुर (सुपौल) से सोनू कुमार भगत की रिपोर्ट;-मंगलवार को प्रखण्ड मुख्यालय के समीप के यात्री शेड में राष्टीय मनरेगा मजदुर संघ के द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता संघ के राष्टीय अध्यक्ष डॉ अमन कुमार ने कहा आम आदमी को रोजगार की गारंटी देने वाली मनरेगा योजना महज दिखावे की योजना अपनी धीमी चाल के कारण बन गयी है।
मनरेगा के धीमी चाल बिभागीय पदाधिकारी के भ्रष्टाचार में संलिप्त रहने के कारण हुआ है। इसमें सुधार लाने की आवश्यकता है |उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत बेरोजगार मजदूरों को जाब कार्ड उपलब्ध करवा दिया गया है |लेकिन 15 प्रतिशत भी जाब कार्ड से जुड़े मजदूरो को रोजगार नहीं मिल पाया है |गरीबी मिटने के नाम पर चल रही योजना भ्रष्टाचार और बिचोलियागिरी की भेंट चढ़ गयी है |मोदी सरकार गरीबी मिटने की जगह गरीबो को मिटाने पर तुले हुए है |उन्होंने भाजपा को बड़े घरानों की सरकार बताते हुए कहा कि भाजपा गरीबो को तरजीह नहीं दे रहे है।
भाजपा सरकार देश को गुलामी की जंजीर में एक बार फिर से बांध कर फुट डालो राज करो की निति अपनाने में जुट गयी है। इन सभी समस्याओ को लेकर राष्टीय मनरेगा मजदुर संघ के द्वारा आन्दोलन किया जायेगा |राष्टीय सचिव बिपिन कुमार यादव ने कहा कि 100 दिन रोजगार की गारंटी देने की घोषणा करने वाली मनरेगा योजना के 12 वर्ष गुजर जाने के बाद भी सही रूप से योजना का क्रियान्वयन नहीं हो सका है|
उन्होंने आयोजित सभा के माध्यम से मनरेगा मजदूरो समेत गरीब मजदुर किसानों के हितार्थ बिभिन्न समस्याओ से जुड़े 7 सूत्री मांग पत्र सीओ साह प्रभारी बीडीओ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को समर्पित किया। मो जहाँगीर आलम की अध्यक्षता और प्रखण्ड सचिव राजेन्द्र प्रसाद सिंह के संचालन में आयोजित सभा को पदेश अध्यक्ष चक्रधर ऋषिदेव ,राम विलाश मेहता ,लक्ष्मी नारायण मेहता ,राम जीवन मुखिया ,भोलेश्वर मुखिया ,मो लतीफ़ , सत्येन्द्र यादव,दिलीप यादव,बिमलेश यादव ,सिया राम गाँधी ,जय किशोर यादव आदि ने भी सम्बोधित किया।
इस मौके पर संजीव कुमार ठाकुर ,उत्तम लाल सादा ,राम चंदर यादव ,ललिता देवी ,बिशो ऋषिदेव ,राज कुमार सिंह ,दिनेश सिंह ,बिद्यानंद सरदार ,मो नजाम ,सदा नन्द सादा ,तारा चंद सरदार ,मों इब्राहीम आदि सही ट बड़ी संख्या में मजदुर किसान वृद्ध विकलांग ,मजदुर ,किसान और बेरोजगार युवा भाग लिए थे|
(समाचार सहयोगी :रवि रौशन)