एटीएम को हैक कर धोखाधडी करने वाला एक और गिरफ्तार
राकेश फौजदार
भरतपुर 10 अप्रैल। राजस्थान में भरतपुर के कस्वा नगर में बैक आॅफ बडौदा के एक एटीएम पर ओके की बटन दबाकर धोखाधडी पूर्वक चोरी से दुदावल थाना नगर निवासी समयदीन मेव के 10 हजार रूपये निकाल लेने के मामले में एक और फरार आरोपी गिरफ्तार किया गया है। सहायक पुलिस निरीक्षक गोविन्द प्रसाद ने गिरफ्तार आरोपी का नाम सद्दाम फकीर निवासी हयातपुर हाल बल्देव बास थाना खोह बताया है।विष्णु गुर्जर निवासी हयातपुर को मौके पर ही पकड लिया गया था।




Recent Comments