सिवान :18 बोतल देशी शराब के साथ दो भाई गिरफ्तार
दरौली (सिवान):
थानाक्षेत्र के बरौली गांव से रविवार की रात्रि में पुलिस ने शिव कुमार यादव के भूसा वाले घर में रखे 18 बोतल (200 एमएल) कैटरीना देसी शराब के साथ धंधेबाज दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों भाई सोनू यादव एवं गौतम यादव है।
पुलिस ने दोनों के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को जेल भेज दिया।