शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में हंगामा
राकेश फौजदार
भरतपुर 10 अप्रैल। राजस्थान में भरतपुर के कस्वा डीग में गोवर्धन रोड पर रिहायशी क्षेत्र में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में हंगामा खड़ा हो गया। सड़क पर बबूल की झाडिय़ां डालकर मोहल्ले की महिलाओं व पुरूषों ने डीग-गोवर्धन मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ब प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश कर जाम खुलवाया। डीग कस्बे में गोवर्धन दरवाजा स्थित धीमर मोहल्ले में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को बडी संख्या में महिलाओं ने सड़क पर बबूल की झाडिय़ां डालकर व सड़क पर खड़े होकर डीग-गोवर्धन मार्ग पर रास्ता जाम कर दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। लोग पाण्डे मोहल्ले होकर वैकल्पिक मार्ग से वाहनों को निकालते देखे गए। रोड जाम कर रही महिलाओं व पुरूषों ने जमकर नारेबाजी की तथा ज्ञापन देकर बताया कि रिहायशी बस्ती में मंदिर के पास शराब की दुकान अवैध रूप से खोल दी गई है जिसे तत्काल बंद कराया जाए। थाना प्रभारी चौधरी के अनुसार इस संबंध में करीब दस जनों के खिलाफ नामजद व 30-40 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।




Recent Comments