नवादा : इंटर की परीक्षा मे अलग-अलग केंद्रो से एक मुन्ना भाई और एक मुन्ना दीदी गिरफ्तार
#सुमित भगत सन्नी

नवादा
नकलविहीन और कदाचार मुक्त परीक्षा जिला दिलाने हेतु जिला प्रशासन मुस्तैद है लेकिन लेकिन मुन्ना भाई मुन्ना दीदी की कारनामा देखने को मिला
आज गांधी इंटर स्कूल में बिनती कुमारी की जगह खुशबू कुमारी परीक्षा दे रही थी और जीवन ज्योति स्कूल में एक मुन्नाभाई आदित्य की जगह संजीत कुमार परीक्षा दे रहा था
जब गार्डिंग के अधिकारियों को शक हुआ जो जब एडमिट कार्ड और चेहरे का मिलान किया गया
तब अलग पाया गया तब दोनों को केंद्राधीक्षक ने पुलिस की मौजूदगी में गिरफ्तार कर लिया और सेंटर से निष्कासित करने की खबर दी हैं ।
प्रथम पाली में कुल 26059 में से 25624 परीक्षार्थी उपस्थित रहे ,435 अनुपस्थित थे। और 2मून्ना भाई सहित पांच छात्र निष्कासित किया गया ।