एकमा में छठ घाटों की बदहाली बढ़ाएगी छठ व्रतियों की परेशानी
पूजा स्थल पर घास फुस का अम्बार वही घाट पर पसरा है कचरा
विनीत कुमार, एकमा
एकमा में छठ घाटों पर सफाई न होने से आम लोग चिंतित हैं। इस बार छठ घाटों पर पसरी गंदगी छठ व्रतियों की भी परेशानी बढ़ा सकती है।

नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 व 11 के अंतर्गत आनेवाले हंसराजपुर छठ घाट पर कचड़े का अम्बार है। छठी मैया के स्थान पर घास फुस भरे पड़े है। 

वही इस बार घाट पर जाने के लिए रास्ता भी नही है। वही घाट पर भी कचड़े का अम्बार लगा है जिससे छठव्रतियों व अर्घ्य दिलाने वालो को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ेगा।

मौज बाबा के पोखरे के पास भी कचड़े का अम्बार

छपरा सीवान मुख्य मार्ग पर स्टेशन के निकट अवस्थित मौज बाबा के पोखरे के पास भी घाट की सफाई नही हुई है।

 वही पूजा स्थल पर भी साफ़ सफाई नही होने से अमलोग परेशान हैं। एकमा व भाटोली के लोगो ने नप के कार्यपालक पदाधिकारी से शीघ्र ही घाट की सफाई कराने की मांग की है। वही हरपुर ग्राम स्थित छठ घाट पर भी साफ़ सफाई नही होने से आमलोग परेशान है।

ऐसे में जब छठ पूजा में महज चार दिन शेष है और छठ घाट बदहाल है। घाटों की बदहाली छठ व्रतियों की परेशानी बढ़ा सकती है।

बोले पार्षद :
एकमा नप के वार्ड 10 व 11 पार्षद जीतेन्द्र सिंह व शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि हंसराजपुर घाट पर सफाई के लिए लेबर को लगाया जाएगा। छठ पूजा तक घाट चकाचक हो जाएंगे। छठव्रतियों की किसी तरीके की कोई परेशानी घाट पर न हो इसका भी ख्याल रखा जाएगा।

बोली मुख्य पार्षद :
हमारी पूरी नजर एकमा नगर पंचायत के सभी छठ घाटों पर है। सोमवार से छठ घाटों की सफाई शुरू करा दी जाएगी। छठव्रतियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।
अनामिका सिंह
मुख्य पार्षद
एकमा नगर पंचायत