उजरते-उजरते बच गई पति-पत्नी की जीवन
@थाने में हुई समझौता
बनियापुर (सारण)
थोड़ी सी बात को लेकर उजड़ते-उजड़ते बच गई पति-पत्नी की जीवन। जब थाने में समझौता हुई तो एक दुसरे के साथ रहने को पति-पत्नी राजी हो गए।
बताया जाता है कि चार वर्षों पूर्व थाना क्षेत्र रामधनाव गांव के सोनेलाल मांझी की शादी लौवां गांव के प्रभुनाथ मांझी की पुत्री बृजबाला कुमारी के साथ हुई थी। लेकिन शादी के दो वर्षों बाद पति और पत्नी के बीच कुछ विवाद हो गया। जिसके कारण पत्नी अपने ढेढ वर्षीय बची के साथ मायके चली गई। तभी से पति और पत्नी एक दुसरे के शिकायत में दो वर्षों से अलग रह रहे थे। और आज भी पत्नी अपने पति पर मुकदमा दर्ज करने के लिए थाना पहुंची गई थी। लेकिन समाजिक्ता में सुलझे हुऐ एएस आई तिवारी और न्याय मित्र मनोज कुमार ने पति व पत्नी दोनों को बुलाकर आपस में समझौता करा दिये। जिस समझौता की साक्षी दोनों के परिजनों को बनाया गया। जहां गांव के दर्जनों लोग मौजूद थे। इसके बाद दोनों पति-पत्नी को घर भेजा गया।




Recent Comments