इंद्रधनुष मिशन के सही क्रियान्वन को लेकर बैठक आयोजित
मोनू नामदेव
शाहपुरा 6 अप्रैल भारत सरकार द्वारा इंद्रधनुष मिशन के चतुर्थ चरण में जिले में शाहपुरा का चयन होने पर इसके सफलतम क्रियान्वयन के लिए उपखंड अधिकारी कालूराम खोड की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार मे मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में ब्लाक क्षेत्र के समस्त विभागों के अधिकारीगण उपस्थित हुए। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मिशन इंद्रधनुष चतुर्थ चरण 4 चरणों में आयोजित होगा 7 अप्रैल 7 मई 7 जून 7 जुलाई से प्रतिमाह 1 सप्ताह के लिए आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लक्षित किया जाएगा। इस चरण में टीकाकरण से वंचित बच्चों को 0 से 1 वर्ष तक के लगने वाले टीके खसरे की दूसरी खुराक ओपीवी एवं डीपीटी बूस्टर की खुराक दी जाएगी। ब्लाक अंतर्गत कुल 98सत्र लगाए जाएंगे ।जिनमें 17 उपकेंद्र अपने वार्षिक लक्ष्य से पीछे चल रहे हैं। 13 रिक्त उपर केंद्र छोटे गांव ढाणियों एवं पल्स पोलियो में चिन्हित 19 हाई रिस्क एरिया को इस कार्यक्रम में सम्मिलित किया गया है । साथ ही जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र मे 2 वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का सर्वे कर टीकाकरण से वंचित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं की सूची बनाकर उनको लाभ दिलाएं जायेगे।