👈प्रदीप सारंग”दैनिक खोज खबर”बाराबंकी ,लखनऊ (उत्तर प्रदेश)👉
 बाराबंकी नगर के निकट सूत मिल के पास देर रात किसी खूंखार जंगली जानवर दिखाई पड़ जाने से आस पास के लोग दहशत में हैं। यद्यपि वन विभाग की टीम ने 2-3 बजे रात तक जनता के साथ कॉम्बिंग की है। कॉम्बिंग के दौरान जमीन पर पंजे के निशान दिखे। जिससे किसी जंगली जानवर के आने की पुष्टि तो हो गयी। किन्तु वह जानवर चीता है या शेर है या कोई और ये पता नही लगाया जा सका है। वन विभाग की टीम ने पंजे के निशान के नमूना फोटो रात में ले लिए हैं ताकि विशेषज्ञ पहचान सकें कि किस जानवर के निशान हैं।
समय लगभग बीती रात 09:30 बजे सूत मिल रहने वाले एक सज्जन दिशा मैदान को निकले तो उन्हें कुछ अजीब सी आहट सुनाई पड़ी। उन्होंने तेज लाइट की टॉर्च उधर ही जला दी। जो देखा उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि टाइगर के बच्चे जैसा कोई जानवर पिल्लै को पकड़ चुका था। वे सज्जन सतर्क होकर पीछे हट गए तबतक उसने भी तेज रोशनी से घबराकर पिल्ले को छोड़ दिया और वापिस जाने लगा। संयोग है कि टॉर्च की रोशनी सीधे उसकी आँखों पर पड़ी थी। तेज आवाज से और लोगों को भी बुला लिया। किसी ने 100 न0 डायल किया और फिर देररात 2-3 बजे तक सर्चिंग हुयी पर दुबारा नहीं दिखा वह जानवर। दिखे तो सिर्फ सबूत और वो भी पंजे के निशान। जिन निशानों पर वन विभाग को कशरत करनी अभी बाकी है। 
जो भी हो आस पास दहशत कायम है। इसलिए वन प्रशाशन को मौके पर उपस्थिति बनाये रखने की जरूरत को वहाँ के निवासी जरुरी बता रहे हैं विशेष कर रात में।