नौतन :- स्थापना दिवस पर पार्टी ने लगाया झंडा

दैनिक खोज खबर संवाददाता नौतन रवीश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट के अनुसार :- नौतन प्रखंड के विधायक श्री नारायण प्रसाद के आदेशानुसार गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी के  37 वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के पार्टी के कार्यकर्ताओ के द्वार पर पार्टी का झंडा लगाया गया । जो कि प्रत्येक पंचायत के पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, तथा मंडल अध्यक्ष के दरवाजे पर झंडा लगाने का काम किया गया । प्रखंड क्षेत्र के सनसरैया, धुमनगर, खड्डा, पकड़ीया, बैकुंठवा, जगदीशपुर, जमुनिया, झखरा, नौतन पश्चिमी पंचायतो के पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष के दरवाजे पर भारतीय जनता पार्टी के झंडे लगाए गए । 

वही नौतन उतरी मंडल अध्यक्ष श्री राजकिशोर ठाकुर, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह आदी कार्यकर्ताओ के द्वार पर झंडा लगाया गया । इस मौके पर स्थानीय विधायक श्री नारायण प्रसाद, अमित तिवारी, उतरी मंडल अध्यक्ष राजकिशोर ठाकुर, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह, उपाध्यक्ष श्री संदीप सोनी तथा प्रत्येक पंचायत के पंचायत अध्यक्ष एवं पार्टी के साथियो की मौजूदगी थी ।।