जहाजपुर:गौरव पथ पर ठेकेदार कर रहा मजदूरों के जीवन से खिलवाड़,प्रशासन मूकदर्शक
आज़ाद नेब
जहाजपुर 11 जून। नगर मे गौरव पथ संतोष नगर का कार्य अंतिम चरण पर है। जिसमें ठेकेदार द्वारा मजदूरों को बिना सेफ्टी गार्ड के कार्य करवाकर उनकी जिन्दगी के साथ खिलवाड़ कर रहा है। इस पहलू पर गौर करने वाला कोई नही। ना सार्वजनिक निमार्ण विभाग ना प्रशासन ने इस पर गौर किया। जबकि रोड़ पर डामर का कार्य करने मजदूरों के सेफ्टी के लिए हेलमेट,लोंग सूज व दस्ताने होना लाजमी है।


इन सब नियमों को ताक मे रख कर ठेकेदार मजदूरों से रोड़ पर डामर का कार्य करवा रहा है। जिससे मजदूरों के शरीर पर डामर लगने से जल जाते है। ओर डामर शरीर के हिस्सों मे लग जाने से मजदूरों मे कई तरह कि बिमारी चर्म रोग हो जाते है। इस ओर गरीब मजदूरों की ओर से स्थानीय प्रशासन को चाहिए की ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही कर हिदायत दे की वह मजदूरों के जीवन के साथ खिलवाड़ ना करे।




Recent Comments