आग से खड़ी फसल हुई राख
ऐ.के केशकर
धाता 1 अप्रैल  : खखरेडू थाने के बैरी गांव में खेतों के किनारे खर-पतवार फूंकने के लिए लगाई गई आग में बगल में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बैरी गांव निवासी एक किसान सुबह अपने खेतों के चारों ओर खड़ी खर-पतवार जला रहा था। दोपहर 12 बजे गांव के रहने वाले रामभवन के खेतों में पतवार फूंकने के चक्कर में आग लग गई। जंगल में मौजूद उक्त किसान ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलती देखी तो शोर मचाकर गांव वालों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। खेत में खड़ी 15 बिस्वा गेहूं की पकी फसल जलकर राख हो गई। घटना के बारे में पुलिस को किसी प्रकार की शिकायत नहीं दी गई है। एसओ का कहना था यदि कोई शिकायत मिलती है तो जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी