सारण :बैंक परिसर से बाइक चोरी

तरैया से मनोज कुमार की रिपोर्ट
थाना क्षेत्र के तरैया बाजार स्थित स्टेट बैंक परिसर से बुधवार को एक बाइक चोरी होने की सुचना है. बैंक से पैसा निकालने गया एक व्यक्ति बैंक परिसर में स्प्लेंडर प्रो गाड़ी खड़ी कर जैसे अंदर गया कि पहले से ताक में बैठे चोरों ने उक्त बाइक ले उड़े.इस संबंध में चैनपुर गांव निवासी व बाइक मालिक महतो ने एक शिकायती पत्र तरैया थाने में दिया है.पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. इसके पूर्व भी बैंक परिसर से कई बाइक चोरी की घटना घट चुकी है. जिस कारण बैंक उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है.




Recent Comments