आज रात से जीेएसटी होगी लागु, राजस्थान बंद व्यापारीयों मे विरोधी स्वर

आज़ाद नेब
( एडिटर दैनिक खोज खबर राजस्थान )
जयपुर 30 जून। देश का सबसे बड़ा कर सुधार के रूप मे गुड्स सर्विस टैक्स आज आधी रात को पूरे देश मे लागु हो जायेगा। आम जनता को लागू होने के बाद कई तरह के टैक्स से राहत मिलेगी। सिर्फ एक टैक्स देना होगा। लेकिन जीएसटी को लेकर सभी व्यापारियों मे भारी रोष व्याप्त है। आज लगातार तीसरा दिन है इस टैक्स के विरोध को लेकर पूरे राज्य के व्यापारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर व अपने प्रतिष्टान बन्द कर विरोध जताया है।
तकरीबन दस हजार करोड़ का कारोबार होगा आज बंद
जीएसटी की दरों की पेचीदगी से नाराज व्यापारियों ने आज भारत बंद के समर्थन मे राजस्थान भी बंद रहेगा। फैडरेशन आॅफ राजस्थान ट्रेड एण्ड इण्डस्ट्री ( फार्टी ), व्यापार संघ ओर राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ ने बंद को लेकर पूरी तैयारियां कर ली है। जिसे लेकर फोर्टी के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल की अध्यक्षता मे बैठक हुई।
अग्रवाल ने बताया की राजस्थान की एक हजार से अधिक संस्थाओं का समर्थन मिला है। बंद के कारण पचास लाख व्यापारिक प्रतिष्ठान,मंडियां और औधोगिक संस्थान नही खुलेगें। महासचिव विजय गर्ग ने बताया की बंद से आपातकालीन सेवाओं को मुक्त रखा है।