मढ़ौरा (सारण)। मढ़ौरा-खैरा मुख्य मार्ग पर स्थित शिल्हौरी में नहर के समीप बुधवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान जेपी सेनानी रामनाथ राय की 50 वर्षीय पत्नी कांति देवी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को जाम कर जमकर हंगामा किया। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर शाम कांति देवी अपने घर के सामने मढ़ौरा-खैरा मुख्य मार्ग पार कर रही थीं। इसी दौरान एक अनियंत्रित ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे के बाद महिला की नाजुक स्थिति को देखकर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर ऑटो छोड़कर मौके से फरार हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर शिवगंज बाजार और आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया और चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। स्थानीय लोग प्रशासन के खिलाफ आक्रोशित हो गए और मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही मढ़ौरा डीएसपी सुविन्द्र कुमार दास और थाना प्रभारी राजकिशोर प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।फिलहाल पुलिस फरार ऑटो चालक की तलाश कर रही है।
About The Author
Related Posts



Recent Post
- तिवारी घाट पर चला स्वच्छता अभियान, छठ पूजा से पहले गंगा को निर्मल रखने का संकल्प
- शाहनवाज हुसैन के पुत्र के रिसेप्शन में उमड़े भाजपा दिग्गज, राकेश सिंह ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद
- सोनपुर अनुमंडल पत्रकार संघ का हुआ गठन, संजीत कुमार बने अध्यक्ष
- भेल्दी: कोरेयां मिश्र टोला में बंदर का आतंक, तीन महीने मेें 20 को काटा
- श्री चित्रगुप्त समिति छपरा द्वारा सामान्य ज्ञान एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित
- किशोरियों की सुरक्षा को लेकर तरैया की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर
- राष्ट्रीय एकता दिवस पर थानाध्यक्ष ने बच्चों के साथ एकता का लिया सपथ
- जनगणना 2027: दूसरे चरण की जनसंख्या परिगणना का प्रशिक्षण शुरू
- सारण में स्काउट-गाइड तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर संपन्न, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने की सराहना
- सांसद रूडी की त्वरित पहल से कुतुबपुर दियारा में गंगा कटावरोधी कार्य शुरू, स्थायी समाधान के लिए उपमुख्यमंत्री से की बात
- गंगा के भीषण कटाव से खतरे में लोककवि भिखारी ठाकुर का पैतृक गांव, ग्रामीणों में दहशत
- जहाज घाट की सफाई कर दिया स्वच्छ गंगा का संदेश
- बाढ़ के बाद मकेर में मोबाइल वेटनरी यूनिट ने मवेशियों के इलाज में निभाई सराहनीय भूमिका
- दिल्ली में होने वाली वोट बचाओ, देश बचाओ, संकल्प रैली को लेकर तरैया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की बैठक
- भेल्दी में गौ तस्करी का भंडाफोड़: दो पिकअप वैन से 16 गाय और 11 बछड़े बरामद, चालक फरार
- आशा कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन का दिया गया प्रशिक्षण
- ई-किसान भवन सोनपुर में प्रखंड स्तरीय वासंतिक रबी कार्यशाला आयोजित, जैविक खेती एवं संतुलित उर्वरक प्रबंधन पर दिया गया जोर
- नि:स्वार्थ सेवा और करुणा का एक अद्भुत उदाहरण हैं संजय कुमार सुमन
- छपरा में धूमधाम से मनाया गया शरद पूर्णिमा महोत्सव, महर्षि दधिचि आश्रम में गूंजे जयकारे
- अमनौर से सर्कस देखकर लौट रहे तीन बाइक सवार अनियंत्रित होकर गंभीर रूप से घायल, छपरा रेफर
- खरगे की टिप्पणी से लोकतांत्रिक मर्यादा तार-तार, बयान ने उजागर की कांग्रेस नेतृत्व की सोच : राजीव प्रताप रूडी
- बेलौर पंचायत में रबी किसान चौपाल आयोजित
- मढौरा: पानी के गड्ढे में डूबने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत, मातम
- मढ़ौरा में सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में स्कूटी सवार युवक की मौत, परिवार में कोहराम
- मढ़ौरा में सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में स्कूटी सवार युवक की मौत, परिवार में कोहराम
Categories

Recent Comments