दैनिक खोज खबर/सोनपुर।सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर हस्तीटोला निवासी बमबम और पंकज ब्रिक्स के मालिक रामा राय के पुत्र नवल कुमार जो मुंगेर में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मुख्य शाखा के असिस्टेंट मैनजर के पद पर कार्यरत है। जो अचानक परिवारिक कलह के वजह से लपता हों गए थे. जहां घर के सदस्यों ने इसकी जानकारी कोतवाली थाना मुंगेर को लिखित दी थी. यहां पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य गतिविधियों की जांच पड़ताल कर ही रही थी इसी बीच सात दिनों से लापता रहे नवल किशोर आखिरकार सकुशल अपने घर मुंगेर लौट आए हैं। पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव के कारण घर छोड़कर निकले नवल किशोर ने सिलीगुड़ी से लेकर नेपाल के काठमांडू तक की यात्रा की। पुलिस ने उनसे पूछताछ के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है। उक्त बात के जनकारी देते हुए मुंगेर सदर एसडीपीओ अभिषेक आनद ने मंगलवार शाम क़ो प्रेस रिलीज कर बताया कि मुंगेर जिले से 20 जनवरी को लापता हुए भारतीय स्टेट बैंक के सहायक प्रबंधक नवल किशोर मंगलवार की सुबह सुरक्षित मुंगेर पहुंच गए। उनके मुंगेर लौटने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई और किला परिसर स्थित कोर्ट के पास से उन्हें बरामद कर थाना ले आई। पुलिस पूछताछ में नवल किशोर ने बताया कि 20 जनवरी की शाम करीब चार बजे वह लोन रिकवरी के सिलसिले में अपनी बुलेट बाइक से घर से निकले थे। इसी दौरान पारिवारिक परेशानी के कारण वे मानसिक तनाव में आ गए और बिना पत्नी या परिवार को सूचना दिए खगड़िया रेलवे स्टेशन पहुंच गए। खगड़िया स्टेशन पर बाइक पार्क करने के बाद वे ट्रेन से सहरसा गए, फिर भागलपुर होते हुए बस से सिलीगुड़ी पहुंचे। सिलीगुड़ी में उन्होंने एक होटल में करीब दो दिन बिताए। इसके बाद 23 जनवरी को बस से नेपाल बॉर्डर पहुंचे और वहां से काठमांडू चले गए। 27 जनवरी की सुबह करीब नौ बजे वे साहेबपुर कमाल स्टेशन पहुंचे, जहां से ऑटो द्वारा मुंगेर बस स्टैंड आए। बस स्टैंड पर उनकी मुलाकात गांव के एक चाचा से हुई, जिनके साथ वे किला परिसर स्थित कोर्ट पहुंचे। वहीं उनकी अपने पिता से मुलाकात हुई। पिता ने तुरंत बेटे के मिलने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवल किशोर को थाना ले आई। सहायक प्रबंधक पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रारंभिक जांच में किसी भी तरह की आपराधिक घटना या अपहरण की पुष्टि नहीं हुई है। नवल किशोर ने भी अपहरण की बात से साफ इनकार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ है कि पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया था। फिलहाल पुलिस मामले की औपचारिक जांच कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।