इससे पहले सलखुआ में भी एक करोड़ रूपये निकासी कर नही बनाये भवन
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
वर्षो से भवन कार्य पूर्ण नहीं करने वाले सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के चार सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक पर लगभग पच्चीस लाख तीस हजार दो सौ तिरसठ गबन की प्राथमिकी बख्तियारपुर थाना में दर्ज की गई है।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार ने बख्तियारपुर थाना में 4 विधालय के प्रधानाध्यापक जिनमें मध्य विद्यालय तरियामा के तत्कालीन प्रधानाध्यापक ब्रहमदेव साहू पर वित्तीय वर्ष 2010-11 में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण हेतु अग्रिम राशि 639866 – 128828 रूपया का उठाव कर भवन निर्माण नहीं करने , मध्य विद्यालय मोरकाही के तत्कालीन प्रधानाध्यापक मो जावेद आलम पर वित्तीय वर्ष 2008-09 में भवन निर्माण हेतु अग्रिम राशि 57881 रूपया वित्तीय वर्ष 2010-11में 179318 राशि का उठाव कर भवन निर्माण नहीं करने , प्राथमिक विद्यालय तुलसीयाही वर्तमान में उत्क्रमित मध्य विद्यालय तुलसीयाही के तत्कालीन प्रधानाध्यापक गणेश पासवान पर वित्तीय वर्ष 2006-07 में भवन निर्माण हेतु अग्रिम राशि के रूप में 616401 रूपया का उठाव कर भवन निर्माण नहीं करने , मध्य विद्यालय रंगिनियां के तत्कालीन प्रधानाध्यापक विनोद शर्मा पर वित्तीय वर्ष 2007-08 में भवन निर्माण हेतु अग्रिम राशि के रूप में 207969 रूपया और वित्तीय वर्ष 2010-11में 994680 राशि का उठाव कर भवन निर्माण नहीं बनाने का आरोपी बनाया हैं।
बख्तियारपुर थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत ने बताया कि दिये गये आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर लिया गया कांड का अनुसंधान शुरू कर दी गई है।




Recent Comments