सारण :बरामद अपहृता किशोरी को पुलिस ने 164 के बयान के लिएभेजा कोर्ट

तरैया से मनोज कुमार की रिपोर्ट
थाना क्षेत्र के फरीदनपुर गाँव से अपहृत किशोरी को तरैया पुलिस बरामद कर 164 के बयान के लिए शुक्रवार को छपरा कोर्ट में भेज दिया. उक्त गांव निवासी रामपुकार सिंह ने एक मार्च को अपने नाबालिक पुत्री 17 वर्षीया रीना कुमारी को बन्दुक के बल पर रूपेश राय व उनके साथियों द्वारा 28 फरवरी को अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी तरैया थाने में दर्ज कराया था. उन्होंने पुत्री की शादी के लिए जमीन बेच कर रखे 90 हजार रुपये तथा आठ नौ थान जेवरात भी लूट लेने का आरोप भी लगाया था.इधर आरोपियों ने पुलिस दबिस के कारण अपहृता को तरैया बाजार में छोड़ कर निकल गए. पुलिस युवती को बरामद कर 164 के बयान के लिए भेज दिया.




Recent Comments