सारण :​शहरी आवास योजना के वित्तीय वर्ष 2017-18 मे पांच दर्जन से भी अधिक लाभूको मिली स्वीकृति,पहली किश्त जारी 
——
दैनिक खोज खबर ,ब्यूरो सारण 
—–
मढौरा (सारण)
मढौरा नगर पंचायत अन्तर्गत शहरी आवास योजना से 67 लाभूको को योजना की स्वीकृति दी गई ।वित्तीय वर्ष 2017-18 मे इस योजना से 560 लाभूको को योजना का लाभ दिलाने का लक्ष्य रखा गया है ।इस वित्तीय वर्ष मे शहरी आवास योजना के लाभार्थियों की  प्रथम सूची मे 67 लाभूको के चयन पर कार्यापालक पदाधिकरी अशोक कुमार सिंह ने कार्यादेश दिया है ।इस सम्बन्ध मे नगर प्रबंधक रणधीर कुमार ने बताया की लाभूको को शहरी आवास योजना की राशि को तीन किस्तों मे धारक के बैंक खाते मे भेजनी है जिसमे पहली किश्त की राशि पचास हाजार भेजी जा रही है ।फ़िर दूसरी किश्त एक लाख एवं तीसरी किश्त पचास हजार की होगी जो बाद मे भेजी जायेगी ।