अतिक्रमण अभियान के नाम पर खुंनश निकलने में लगे अधिकारी
भैरू सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ – बीकानेर
Edited by azad nab
बीकानेर 15 जुलाई। नगर निगम और नगर विकास न्यास द्वारा संयुक्त रूप से जारी अतिक्रमण मुक्ति अभियान के माध्यम से अवैध अतिक्रमण तोड़े जाकर एक और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाया जा रहा है तो दूसरी और इस अभियान की आड़ में अधिकारी अपनी खुंनश निकलने से भी नहीं चूक रहे ।
श्रीगंगनगर रोड़ पर श्रीखेतेश्वर सर्विस सेंटर चलाने वाले युवा कैलाश राजपुरोहित ने प्रधानमंत्री को पत्र भेज कर अतिक्रमण अभियान के नाम पर उसके जायज निर्मित रोजी रोटी के आसरे को तोड़ने वाले अधिकारियो के खिलाफ कार्यवाही करवाने की गुहार लगाई है और क्लेम दिलाने की मांग की है , कैलास राजपुरोहित ने बताया की उसकी दुकान जो की उसके द्वारा यूआईटी से खरीद की गई है और एकदम नियमानुसार निर्माण करवाया गया है पर अतिक्रमण के नाम पर दायरे से बहार जाकर अधिकारियो ने उसकी दुकान को नुकशान पहुचाते हुए दुकान में रखी उसकी रोजी रोटी का सहारा हाइड्रोलिक लिफ्ट को तोड़ दिया गया ,जबकी यह उसकी दुकान के भीतर रखी हुई थी और दुकान पट्टे सुदा युआईटी से ही खरीद की हुई है तो अवैध कैसे हो सकती है और पक्का निर्माण भी नहीं है टीन शेड ले नीचे बैठ अपनी रोजी रोटी चलाता था पर अधिकारियो ने खुनस निकालते हुए बेरोजगार कर दिया , कैलाश ने प्रधानमंत्री सहित सभी को पत्र भेज न्याय की गुहार लगाई है ।




Recent Comments