
पटना/सिवान(परमार मीडिया) : बिहार के पश्चिम चंपारण जिला के वाल्मीकि नगर के सांसद बैद्यनाथ मतों की शुक्रवार को मृत्यु देर शाम अखिल भारतीय आर्यु विज्ञान संस्थान नई दिल्ली में हो गई है।वे पिछले दो सप्ताह से एम्स में इलाज के लिए भर्ती थे।मृत्यु की पुष्टि जद यू के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार कुशवाहा ने की है।उन्होंने बताया है कि आधिकारिक तौर पर अभी मृत्यु की घोषणा एम्स ने नहीं किया है।श्री महतो को लीवर संबधित समस्या थी । जिसका इलाज एम्स में चल रहा था व वे वेंडिलेशन पर रखे गये थे।
उल्लेखनीय है कि श्री महतो दुसरी बार मोदी के लहर में जदयू कोटे से सांसद बने थे।भाजपा से बीच के दिनों में गठबन्धन टुटने पर वे 2015 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सतीशचन्द्र दुबे से चुनाव हार गये थे।सांसद बनने के पहले नीतिश कुमार की पहली सरकार पश्चिम चंपारण के नौतन विधान सभा से चुनाव जीतकर वो ग्रामीण विकास मंत्री बने थे।
✍परमार मीडिया नेटवर्क




Recent Comments