दुकान में आग से लाखों का कपड़ा जलकर राख
मढ़ौरा/सारण : थाना क्षेत्र के गौरा बाजार स्थित एक कपड़े दुकान में रविवार की रात आग लगने से लाखों रुपये के कपड़ा जल राख हो गया.बताया जाता है की बीती रात एक बजे के आसपास बंद दूकान से धुआं निकलने एवं कपड़ा जलने के गंध आने के बाद मकान मालिक ने इसकी सूचना दुकानदार मढौरा के भावलपुर निवासी राहुल कुमार सिंह औऱ स्थानीय गौरा ओपी को दी.गौरा ओपी की पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी.जिससे फायर बिग्रेड ने पहुँचकर शटर वाली दुकान की दरवाजे को तोड़ पानी का छिड़काव किया। तबतक आग ने दुकान में रखें सब कुछ निगल लिया था.पीड़ित दुकानदार द्वारा बताया जा रहा है कि धनतेरस के दिन ही दुकान की शुभारंभ की गयीं थी.इधर तीन दिनों से छठ व्रत को लेकर भीड़ चल रही थी.