अंता : युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत
उस्मान खान
अंता 30 जून- भारतीय जनता युवा मोर्चा बारां के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मुकेश केरवालिया का प्रथम बार अंता आगमन पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया । पंचायत समिति के पास स्थित बालाजी की बगीची में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष करण गौतम एवं जिला महामन्त्री सतीश नागर के नेतृत्व में साफा बांधकर एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने युवाओ से संगठन को मजबूत करने की अपील की । वहीँ वन बूथ टेन यूथ कार्यक्रम के बारे में भी कार्यकर्ताओ  को बताया ।अभिनन्दन कार्यक्रम के बाद बैठक का आयोजन भी किया गया जिसे भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र नागर  ने संबोधित कर पार्टी की रीति नीति कार्यकर्ताओ को बताते हुए सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर लोगो को बताने की अपील की गई।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष राधेश्याम सिंगोदिया,  प्रधान मन्जू दाधीच, पूर्व नगर अध्यक्ष रामेश्वर खण्डेलवाल, गोविंर शर्मा ,  गिरीश  गुप्ता , पार्षद महेश शर्मा, शिव स्वरूप शर्मा, महावीर सुमन, हेमन्त नागर, मकसूद अली, धनराज चोरसिया, घनश्याम दाधीच , ओम चोरसिया, गौरव शर्मा, रजनीकांत मालव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे ।