वर्दी ने पेश की मानवता की मिसाल
हसन आब्दी 
मितौली/खीरी 30 जून।एस॰ओ नीमगाँव डीके.सिंह ने पेश की मानवता की मिसाल। बताते चले सोमवार की साम एसओ नीमगाँव डीके सिंह क्षेत्र में गस्त पर निकले थे तभी सेहरुआ के पास पास एक साईकिल सवार अपने बच्चे के साथ जा रहा था बच्चे का पैर बुरी तरह साईकिल में फस गया। बच्चे का पैर साईकिल में फसा देखकर एसओ ने तुरन्त वहाँ रूककर किसी तरह बच्चे का पैर साईकिल के पहिये से निकाला और और गमछा से बांधकर फौरन सरकारी गाड़ी से सिकंदराबाद अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया ।और उसकी आर्थिक मदत की।बच्चे के पैर की चोट को गंभीर देखते हुए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया।।