छपरा में सत्यकान्ति एकेडमी स्कूल का हुआ उद्घाटन

छपरा
शहर के प्रभुनाथ नगर B-3 शिव मंदिर के निकट आवास में सत्यकान्ति एकेडमी का विधिवत हुआ उद्धघाटन हुआ । छपरा जिला परिवहन पदाधिकारी और मोटर यान निरीक्षक एमभीआई बिनोद कुमार के हाथों दीप प्रज्वलित कर हुआ उद्घाटन।
शिक्षा में सुधार और बेहतरी के लिए कोचिंग संचालक प्रिंस कुमार की ये एक अच्छी पहल है कि एकेडमी में 6 से 10 तक के छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा दी जाएगी यहां तक कि एक सप्ताह में चार दिन स्मार्ट क्लास और इंग्लिश स्पोकन की पढ़ाई भी होगी जो पटना से अनुभवी शिक्षकों के द्वारा तैयारी कराई जाएगी जो बिल्कुल निःशुल्क होगा इसके कोई एक्स्ट्रा चार्जेज नही लगेंगे छात्र छात्राओं के लिए इस विशेष सुविधा की चारो ओर सराहना हो रही है।
वही इस एकेडमी के उद्घाटन में पहुँचे ए एन डी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अनिल सिंह पंकज कुमार वर्मा सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने सत्यकान्ति कोचिंग संचालक प्रिंस को इस अच्छे और नेक कार्य के लिए धन्यबाद देते हुए इबके उज्जवल भविष्य की कामना की।
#न्यूज़ इनपुट-मनोरंजन पाठक