बैकुण्ठपुर/ गोपालगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हुई मारपीट की अलग- अलग घटनाओ में सत्रह लोग घायल हो गए। इनमे आठ महिलाएँ शामिल हैं। घायलों में खैरा आजम गांव की ललीता देवी, प्रभावती देवी, गेराडाबर गांव की अंजली कुमारी, अमित कुमार, उमेश कुमार, वसियर राय, हरदीप राय, सुनीत राय, शत्रुघ्न राय, विकाश कुमार, वीरेंद्र राय, सलेमपुर गांव की प्रीति कुमारी, किशोरी देवी, चमनपुरा गांव के अच्छे लाल प्रसाद, कबूतरी देवी, कर्मशिला गांव की काजल कुमारी, एवम पूनम देवी शामिल हैं। घायलों को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया है, जंहा इलाज चल रहा है। पुलिस जांच जारी है।




Recent Comments