छात्रा के साथ मनचलों ने किया छेड़खानी ,पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार 
———————————————-
✍दैनिक खोज खबर के लिये फिरोज हैदर के साथ कुमार विपेंद्र की रेपोर्ट
———————————————-
हुसैनगंज (सीवान) : 
थाना क्षेत्र के सिधवल पंचायत के मनचलों  ने छात्रा के साथ छेड़-छाड़ व घर के लोगो के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश मे आया है ।इस सम्बन्ध में आसिफ मिया(19वर्ष), गोल्डन मिया(26 वर्ष),बाबर अली(20 वर्ष), अशरफ मिया(27 वर्ष), सहित अठारह लोगो को नामजद करते हुसैनगंज थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है।अपने आवेदन में छात्रा के भाई का कहना है की वो अपनी बहन के साथ रोजाना की तरह सुबह 10:30 कोचिंग पढ़ने सीवान जा रहा था तभी सिधवल मोड़ पर गाँव के ही कुछ मनचलो ने उसकी बहन के साथ छेड़-छाड़ करने लगे। जब छात्रा के भाई  ने इसका विरोध किया तो उक्त मनचले मारपीट और गाली गलौज करने लगे। 
इसके बाद पुनः उक्त मनचलों ने श्रीनगर करबाला के पास रास्ते में घेरकर छेड़-छाड़ किया।अबकी बार विरोध करने पर आसिफ ने अपने मामा के चार लड़को के साथ मिल कर छात्रा के भाई  को बुरी तरह से मारा-पिटा जिस से वो घायल हो गया।पीड़ित किसी तरह घर पंहुचा व परिवारवालों को इसकी जानकारी दी।जब घर के लोगो ने अभियुक्तों से इस बाबत पूछ-ताछ किया तो मनचलों ने घर के लोगों से भी लाठी व डंडे से मार-पीट किया और गली गलौज किया।
आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुवे थाना प्रभारी राम इक़बाल प्रसाद ने चार लोगो को धर दबोचा जिसमें ताजुद्दीन सिद्दीकी पिता अली राज, कैसर अली पिता हसमुद्दीन, मोहम्मद नाज़ पिता शाहिद, मोहम्मद इसरार पिता बाबुद्दीन शामिल हैं।गिरफ्तार लोगों के जेल भेजने के लिये प्रक्रिया चल रही है।लोगों को थाना प्रभारी ने बताया की जल्द ही और बाकी  आरोपियों को पकड़ा जायेगा। पुलिस छापामारी कर रही है ।