*नेपाली संसद ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा को नेपाल का प्रधानमंत्री चुना*
संजय कुमार सुमन
संपादक,दैनिक खोज खबर
मुख्य विपक्षी पार्टी ने संसद में व्यवधान खत्म करने पर सहमति जताई थी
नेपाली संसद में मंगलवार की दोपहर प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव हुए
देउबा 50 फीसदी से अधिक सदस्यों का समर्थन हासिल था

वरिष्ठ नेपाली नेता शेर बहादुर देउबा प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए।शेर बहादुर देउबा चौथी बार प्रधानमंत्री का पद संभालेंगे।नेपाली संसद में मंगलवार की दोपहर प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव हुए।देउबा (70) प्रधानमंत्री पद के इकलौते उम्मीदवार थे क्योंकि मुख्य विपक्षी सीपीएन-यूएमएल अथवा किसी अन्य पार्टी ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। देउबा को प्रधानमंत्री पद के लिए 50 फीसदी से अधिक सदस्यों का समर्थन हासिल था।अब नेपाल को नया प्रधान मंत्री मिल चुका है।नेपाली संसद ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा को नेपाल का प्रधानमंत्री चुना है।

बता दें कि नेपाल के प्रधान मंत्री चुनाव की दौड़ में नेपाली कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा अकेले उम्मीदवार थे। वे चौथी बार प्रधान मंत्री का पद संभालेंगे।नेपाल में राष्ट्रीय गठबंधन की शर्तों के मुताबिक 24 मई को प्रचंड ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद देउबा के नाम पर सहमति बनी है।
मालूम हो कि सीपीएन के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल ने प्रधान मंत्री पद के लिए देउबा का नाम प्रस्तावित किया था जबकि नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पौडल और चार अन्य राजनीतिक पार्टियों ने उनका समर्थन किया था

उन्हें 593 सदस्यीय संसद में 297 सदस्यों के समर्थन की जरूरत थी।नेपाली कांग्रेस और माओवादी सेंटर के गठबंधन के 287 सदस्य उनके साथ थे तथा 21 सीटों वाली चार अन्य पार्टियां का भी समर्थन हासिल था।देउबा की राह बहुत आसान मानी जा रही थी। बीते रविवार को प्रधानमंत्री पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया था क्योंकि सीपीएन-यूएमएल ने एक वार्ड में फिर से चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। बहरहाल, मुख्य विपक्षी पार्टी ने संसद में व्यवधान खत्म करने पर सहमति जताई।इसके साथ ही नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष देउबा का नेपाल का 40वां प्रधानमंत्री चुन लिया गया है।

देऊबा की कैबिनेट में शामिल होंगे मधेशी
देऊबा बुधवार को अपनी कैबिनेट का गठन करेंगे। उम्मीद है पहले कैबिनेट छोटी होगी और फिर उसका विस्तार करेंगे। इसमें कुछ मधेशी दलों के शामिल होने की उम्मीद है। देऊबा पर दूसरे चरण के स्थानीय चुनाव भी शांतिपूर्ण तरीके से कराने की जिम्मेदारी है।
भारत से मधुर संबंध रहे हैं
नेपाली कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और नेपाल के नए प्रधानमंत्री शेर बहादुर देऊबा के भारत से मधुर संबंध रहे हैं। आठ बार नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके देऊबा मधेसी समुदाय की समस्याओं को बातचीत के जरिए सुलझाने पक्षधर रहे हैं। उनकी अगुवाई में पार्टी मधेसी समस्याओं को बातचीत के जरिए सुलझाने की पहल करती रही है। देऊबा वर्ष 1995 से 1997, 2001 से 2002 और 2004 से 2005 तक नेपाल के प्रधानमंत्री रहे।





Recent Comments