मुज़फ्फरनगर : मानव श्रंखला बनाकर लोगों को किया जागरूक
सविता उपाध्याय
लखनऊ 29 अप्रैल। प्राइवेट स्कूलों की बढ़ती मनमानी जैसे फीस , एनुअल फंग्शन , हर बार ऐडमिशन फीस , बिल्डिंग् चार्ज आदि के विरोध में एक मानव श्रंखला बनाकर किया गया विरोध प्रदर्शन।
जानकारी के अनुसार एन्टी क्रप्शन टीम द्वारा पूर्व घोषणा के तहत आज शहर के शिव चौक पर जिले के प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमानी फीस आदि की वसूली व् अभिभावकों के हो रहे शोषण के विरोध में एक मानव श्रंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया गया ।
जिसमे नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल सहित कई हिन्दू संघटन के पदाधिकारी व् कार्यकता व् महिला सदस्य सीमा सैनी व् उनकी पूरी टीम जहां मौजूद रहे वहीँ शहर भर के स्कूली बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे जिन्होंने एक स्वर में नगर विधायक के सामने अपनी अपनी समस्याएं रखीं ।
वहीँ सभी ने कहा की शहर के प्राइवेट स्कूलों ने अपनी मनमानी करते हुए शिक्षा को व्यापार का अड्डा बना दिया है जहां चाहे वहीँ स्कूल खोल दिए गए है और परेशान किया जा रहा है बच्चों के अभिभावकों को। आज एन्टी क्रप्शन टीम ने नगर विधायक के माध्यम से एक कई सूत्रीय मांग पत्र मुख्य मंत्री के नाम दिया गया साथ ही साथ मांग की गई की शहर भर में प्राइवेट स्कूलों में हो रही बढ़ती फीस व् नजायज शुल्क पर तुरन्त संज्ञान लेकर रोक लगाई जाएँ। इस सम्बन्ध में अनेक समाजसेवियों ने प्राइवेट शिक्षण संस्थानो द्वारा हो रहे शोषण के खिलाफ अपने अपने विचार रखे।।
इस मानव श्रंखला में मुख्य रूप से अनुराग सिंघल ( मण्डल अध्यक्ष ) विक्की चावला , नितिन मनचन्दा , सन्दिप कालरा नितेश खुराना , आदि सदस्य मौजूद रहे ।




Recent Comments