पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
प0 चंपारण जिला में वाणिज्य कर विभाग द्वारा 24 मई 2017 को जीएसटी बिल को लेकर लाल बाजार बेतिया में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमे 13 जून 2017 को बेतिया सुप्रिया रोड स्थानीय होटल ऋद्धि-सिद्धि के सभागार में व्यवसाई विनिर्माता, अधिवक्ता, लेखापाल, चार्टड एकाउन्टेन्ट, निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी और 14 जून 2017 को इसी जगह पर विल्डर्स एवं वर्क्स कांट्रेक्टर तथा आम जनता को जीएसटी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 1 जुलाई से देश में जीएसटी यानी माल एवं सेवा कर पूरे देश में लागू होने जा रहा है। श्रीनगर में दो दिन तक चली जीएसटी काउंसिल की बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में जीएसटी की दर तय की गई। जानें किन चीजों के दाम में आएगी कमी और कौन सी चीजें और सेवाएं पड़ेंगी महगीं। सोना पर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। वित्त मंत्री जेटली का कहना है। कि सोना व कीमती धातुओं पर कर के मुद्दे को परिषद की आगामी बैठक में विचार किया जाएगा। जो कि तीन जून को दिल्ली में होगी। उन्होंने कहा कि जीएसटी बील से किसी तरह का मुद्रास्फीतिक असर नहीं होगा। इसके अलावा अगली बैठक में सिगरेट, बीड़ी, टेक्सटाइल, फुटवियर और बायो डीजल जैसे 6 गुड्स एंड सर्विसेस के टैक्स रेट भी तय होंगे।
जीएसटी बील आने के बाद ये होंगे टैक्स रेट-दूरसंचार, बीमा, होटल व रेस्टोरेंट सहित विभिन्न सेवाओं के लिए चार दर स्लैब 5, 12, 18 व 28 प्रतिशत तय करने का फैसला किया गया है।
सिनेमा सेवाओं, घुड़दौड़ में बाजी लगाने या गेंबलिंग पर 28 प्रतिशत कर लगेगा। कुछ पर उपभोक्ताओं को राहत मिलने वाला है। हेल्थकेयर व शिक्षा सेवाओं को जीएसटी से छूट रहेगी। हवाई यात्रा, रेल यात्रा बिना ऐसी वाला एवं समान्य श्रेणी आदिमें इकोनॉमी श्रेणी पर 5 प्रतिशत कर लगेगा जिससे ये सस्ता होगा. अभी इकोनॉमी क्लास के टिकट पर 6% टैक्स लगता है। रेल यात्रा में सामान्य श्रेणी और बिना एसी वाली रेल यात्रा को जीएसटी से छूट दी गई है। जबकि एसी टिकटों पर 5 प्रतिशत शुल्क लगेगा। फ्लिपकार्ट व स्नैपडील जैसी इकामर्स कंपनियों को आपूर्तिकर्ताओं को भुगतान करते समय एक प्रतिशत टीसीएस कटौती करनी होगी।





Recent Comments