सारण :रसूलपुर की मुखिया ने बगैर दहेज के अपने बेटे की शादी कर दहेज प्रथा का किया बहिष्कार
#दिया समाज को नई दिशा
#दर्जनों अमीरों के रिश्ते को ठुकराया
#गरीब बिधवा की बेटी को अपनाया
रसूलपुर –
दहेज प्रथा को समाजिक कुरीतियाँ मानकर एकमा प्रखंड अधीन रसूलपुर पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया व मुखिया संघ की अध्यक्ष श्रीमती विभा देबी ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर दिल्ली की एक नामचीन लिमिटेड कम्पनी में कार्यरत अपने पुत्र बिक्की की शादी निर्धन परिवार में बगैर दहेज लिए करके समाज को नई दिशा देने की पहल की है।बाबा महेन्द्रनाथ मन्दिर में सम्पन्न हुआ वैवाहिक कार्यक्रम ।मुखिया के प्रतिनिधि देवर व पूर्व मुखिया बेद प्रकाश सिंह ऊर्फ भोला सिंह ने बताया कि आधुनिकता की इस अंधी दौर में बेतुकी खर्च तथा वधु पक्ष की मालीय हालत को देखते हुए सारण के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा महेन्द्रनाथ स्थित मन्दिर में हीं शादी रचाने का निर्णय लिया गया ताकि बधु पक्ष पर किसी प्रकार का बोझ न पड़े ।लाखो रूपये मिल रहे दर्जनों रिश्तों को ठुकराया।मुखिया बिभा देबी ने निर्वाचित होने के साथ हीं अपने पुत्र की शादी बगैर दहेज के करने का निर्णय लिया था।लाखों रूपये दहेज स्वरूप देने वाले दर्जनों रिश्ते आए परन्तु मुखिया ने उन सभी रिश्तों को ठुकराकर अपने पुत्र बिक्की की शादी दाउदपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गाँव निवासी स्व0केदार सिंह की गरीब बिधवा असर्फी देबी की पुत्री पिंकी सिंह राजपूत से हीं करने का निर्णय लेकर समाज को नई दिशा देने की पहल की ।बिधायक समेत दर्जनों मुखिया पहुँच दिया आशिर्वाद।स्थानीय बिधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह समेत दर्जनों मुखिया व सैकड़ों लोगों ने बाबा महेन्द्रनाथ मन्दिर स्थित शादी समारोह में हिस्सा लिया और वर-वधु को आशीर्वाद दिया।मुखिया की इस क्रियाकलाप की सर्वत्र चर्चा है।




Recent Comments