एक्जिट पोल के परिणाम के प्रसार पर प्रतिबन्ध 

राकेश फौजदार 
भरतपुर 5 अप्रेल। राजस्थान के धौलपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र  में 9 अप्रेल को होने वाले उपचुनाव पर एक्जिट पोल के परिणाम के प्रसार पर प्रतिबन्ध रहेगा। ये प्रतिबन्ध 9 अप्रेल और 12 अप्रेल को रहेगा। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्देशानुसार इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के एक्जिट पोल के संचालन और उसके परिणामों और ऐसे एक्जिट पोल के परिणाम के प्रसार पर प्रतिबंध रहेगा। बताया गया कि धौलपुर उपचुनाव के संबंध में किसी भी प्रकार की एक्जिट पोल का संचालन, प्रिन्ट या इलेक्ट्रोनिक मीडिया की ओर से इसके प्रकाशन या प्रसारण या किसी भी अन्य तरीके से उसके प्रचार प्रसार पर प्रतिबंध होगा।