अंता: भाजपा नगर अध्यक्ष सिंगोदिया का किया स्वागत
उस्मान खान ( Edited by आज़ाद नेब )
अंता 22 मई – नव नियुक्त भाजपा नगर अध्यक्ष राधेश्याम सिंगोदिया का रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया वहीँ मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया । इस अवसर पर नव नियुक्त अध्यक्ष सिंगोदिया ने कहा की शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई हे उसे पूरी निष्ठां व् ईमानदारी से निभाने का प्रयास करूँगा । उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओ का मान सम्मान सरोपरि रखने तथा सभी को साथ लेकर पार्टी को मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा । स्वागत के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता ओम् सोनी , पार्षद महेश शर्मा, शिवस्वरूप शर्मा , विनोद मेघवाल, भूपेंद्र राठोर , महावीर सुमन ‘ रजनीकांत मालव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे ।




Recent Comments