​*सीवान के रघुनाथपुर- दरौली पथ पर भीषण सङक दुर्घटना, तीन की मौत*
✍नवीन सिंह परमार 
👉रघुनाथपुर- दरौली पथ पर टोका गांव के समीप तङके सुबह हुई दुर्घटना
👉मरने वाले तीनों लोग रकौली गांव के निवासी 
🍄सीवान के रघुनाथपुर- दरौली पथ पर  टोका गांव के समीप सोमवार की सुबह छपरा की ओर से बालू लेकर आ रहें एक बेकाबू  ट्रक ने वाइक सवार को कुचलते हुए स्वयं पलटी मार दिया. 
घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार को  रकौली गांव से बेलाव बरात गया था और सोमवार की सुबह वाइक के द्वारा  बरात से लौट रहें रकौली गांव के 
अखिलेश तिवारी , विनोद पाठक व सुजीत बीन को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं एक रकौली के एक युवक व ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल है.
👉ग्रामीणों ने किया सङक जाम: सङक दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने मृतकों की शव को सङक पर रख रघुनाथपुर- दरौली पथ को जाम कर के मुआवजा की मांग करने लेगे तो दरौली बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष ने घटना स्थल पर पहुंच कर लोगो को शांत करवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा व यातायात को बहाल कराया.
*{ 👉इनपुट: श्रीनारद मीडिया }*