
सूर्य को अर्घ्य के साथ ही महापर्व छठ समपन्न।
परिवार के सुख शांति तथा मनोकामना पूर्ति हेतू व्रतियो ने महापर्व छठ।
पानापुर (सारण)शनिवार को थानाक्षेत्र के विभिन्न नदी घाटों तथा जलाशयों के किनारे उदयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ हर्षोल्लास के साथ समपन्न हो गया।कोरोना जैसी महामारी के बावजूद लोगों में महापर्व छठ को ले उत्साह में कोई कमी नही देखी गई।विभिन्न छठ घाटों पर छठव्रतियों तथा श्रद्धालुओ की काफी भीड़ देखी गई।हालांकि लोग कोरोना के प्रति जागरूक भी दिखे लोग मास्क लगायें हुए थे,तो कुछ लोग बगैर मास्क के भी थे।प्रत्येक वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष आतिशबाजी में कमी दिखी लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता नजर आया।प्रशासनिक स्तर पर गंडक नदी के स्थित बसहियाॅ, रामपुररूद्र, सारंगपुर सहित आधा दर्जन घाटों पर बैरिकेटिग कर स्थानीय गोताखोर की व्यवस्था की गई थी।साथ ही खतरनाक घाटों पर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई थी।




Recent Comments