परवेज अख्तर (सिवान)
हसनपुरा (सिवान) : प्रखंड के सभी पंचायतों में चिह्नित मध्य विद्यालयों में मंगलवार को जिले से प्राप्त रोस्टर के अनुसार सभी पंचायत संबंधित विद्यालय के एचएम, समन्यवक व सेक्टर पदाधिकारियों द्वारा मॉक ड्रिल किया गया। बीडीओ डॉ. दीपक कुमार सिंह द्वारा रजनपुरा स्थित मध्य विद्यालय, टड़वा स्थित मध्य विद्यालय में बने मॉक ड्रिल का जायजा लिया गया। मौके पर अखिलेश कुमार सिंह, मंसूर आलम, आशुतोष कुमार, मो. जाकिर, उमाशंकर राम, नुरुल एन अंसारी व अन्य सभी सेक्टर पदाधिकारी उपस्थित थे।




Recent Comments