परवेज अख्तर (सिवान)
दारौंदा (सिवान) : दारौंदा जंक्शन पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी अक्सर की जाती है। कभी आरक्षण टिकट काउंटर को बिना सूचना बंद कर दिया जाता है तो कभी पीने के पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। इतना ही नहीं यहां तो रात में एक नंबर प्लेटफॉर्म को छोड़ दो व तीन पर लाइट की सुविधा भी राम भरोसे हैं। इस कारण रात में यात्रा करने वाले यात्री अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं। यहां से रोजाना यात्रा करने वालों में शामिल कादिर अहमद, राजीव भारती, प्रियंका कुमारी, अनिल चौधरी, मंजू कुमारी आदि का कहना है कि दारौंदा जंक्शन पर सुविधाओं का घोर अभाव है। हल्की बूंदाबांदी होने पर यात्रियों को छुपने के लिए तथा गर्मी के दिनों में चिलचिलाती धूप से बचने के लिए कोई शेड की भी व्यवस्था नहीं है। खुले आसमान में प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। इस जंक्शन पर तीन प्लेटफॉर्म है।
तीनों प्लेटफार्म पर शेड व बेंच का अभाव है।




Recent Comments